Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवा और 108 एंबुलेंस को मारी टक्कर, चालक की मौत

CG Accident
X

CG Accident : कोण्डागांव। नेशनल हाईवे 30 पर दहीकोंगा गांव के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले सामने से आ रही हाईवा को जोरदार टक्कर मारी और फिर पीछे चल रही 108 एंबुलेंस से भिड़ गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक अनिल जायसवाल की मौत हो गई।

CG Accident : बता दें कि रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा ट्रेलर ट्रक जैसे ही दहीकोंगा के पास पहुंचा, चालक को संभवतः झपकी आ गई, जिसके कारण ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रही हाईवा से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हाईवा मौके पर ही पलट गई और ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रेलर ने पीछे चल रही 108 एंबुलेंस को भी टक्कर मार दी।

CG Accident : हादसे के बाद ट्रेलर चालक अनिल जायसवाल वाहन में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि 108 एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट सुरक्षित रहे। सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019