Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, तीन युवतियां घायल

CG Accident
X

CG Accident

CG Accident : कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के बांधाखार नाउमुड़ा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवतियां घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद फरार हो गया।

CG Accident : बता दें कि एक युवक और तीन युवतियां, एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बांधाखार नाउमुड़ा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

CG Accident : हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 112 डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। पाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, और उसकी तलाश के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019