Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत, 5 गंभीर

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पिकनिक से लौट रहे ग्रामीणों से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना राजहरा थाना क्षेत्र के पत्थराटोला गांव के पास हुई।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, 20 से अधिक ग्रामीण रजही डेम किनारे खटला (पिकनिक) खाने गए थे। लौटते समय पथरकटोला मार्ग पर ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर खेत में जा पलटा। हादसे में 40 वर्षीय चालक गौकरण दर्राे ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

CG Accident : आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019