Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार क्रूजर ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

CG Accident
X

CG Accident : बलौदाबाजार। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली। पलारी थाना क्षेत्र के रोहासी रोड पर तेज गति से आ रही क्रूजर वाहन ने पहले बाइक और फिर स्कूटी को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : मिली जानकारी के अनुसार घटना पलारी से करीब तीन किलोमीटर आगे रोहासी रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार क्रूजर का चालक कथित तौर पर शराब के नशे में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक वाहन के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : हादसे के बाद भी क्रूजर अनियंत्रित होकर आगे बढ़ती रही और एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी। स्कूटी में सवार तीन लोग, जो आपस में भाई-बहन बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर कर दिया गया।

CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रूजर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019