Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार कार तालाब में डूबी, सहायक नेत्र अधिकारी की मौत

CG Accident
X

CG Accident : राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम इलाके में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में सहायक नेत्र अधिकारी डॉ. नितेश सिन्हा की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक दलदल भरे तालाब में जा गिरी। यह घटना राजिम के किरवई गांव के पास की बताई जा रही है।

CG Accident : बता दें कि डॉ. सिन्हा फिंगेश्वर के जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे और किसी कार्य से राजिम आए हुए थे। देर रात घर लौटते समय अचानक वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिससे कार सीधे तालाब में जा समाई। ग्रामीणों ने हादसा देखते ही तत्काल पुलिस को सूचना दी। राजिम पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला, लेकिन तब तक डॉ. सिन्हा की मौत हो चुकी थी।

CG Accident : घटना की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग और जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने बताया कि डॉ. सिन्हा अपने शांत स्वभाव और सेवाभाव के लिए जाने जाते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019