Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार कार ओवरटेक कर बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, मासूम समेत दो घायल

CG Accident
X

CG Accident : दुर्ग। जिले के भिलाई में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भिलाई-3 स्थित प्रीमियम वाइन शॉप के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने ओवरटेक करते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और दो साल के बच्चे के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने आगे निकलने की कोशिश में बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतिका का पति और मासूम बच्चा भी घायल हुए हैं।

CG Accident : दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला भिलाई-3 के अंतर्गत पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019