Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत, दूसरा घायल

CG Accident
X

CG Accident : रायपुर। शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बलेनो चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG Accident : घटना सर्किट हाउस रोड की है। जानकारी के मुताबिक कुदुदंड निवासी मेहुल कौशिक अपने दोस्त से बलेनो कार लेकर बाहर घूमने गया था। उसके साथ घर में किराए पर रहने वाला भावेश श्याम भी मौजूद था। देर रात दोनों जब घर लौट रहे थे, तभी अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज रफ्तार वाहन सीधे पेड़ से जा टकराया।

CG Accident : टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक कार में बुरी तरह फंस गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर दोनों को बाहर निकाला।

CG Accident : गंभीर रूप से घायल मेहुल कौशिक ने दम तोड़ दिया, जबकि भावेश श्याम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019