Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 16 यात्री घायल, 11 की हालत नाजुक

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 5ः30 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

CG Accident : हादसा दर्री पारा के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और सुबह के समय कम दृश्यता दुर्घटना की प्रमुख वजह मानी जा रही है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

CG Accident : गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें सिम्स रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही हाईवे पर यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019