Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, एक घायल

CG Accident
X

CG Accident

CG Accident : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक भयानक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर जनपद कार्यालय के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर ही मोतीनगर गांव के सुशील नगेशिया (18) और उसपाल नगेशिया (19) की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक संजू नगेशिया (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अचानक आती बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में छापेमारी कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019