Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, दो युवक की मौत

CG Accident
X

CG Accident : कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के लोखान नाला मोड़ पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गंगू और रामधारी निवासी ग्राम भेलकी के के रूप में हुई है।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भेलकी गांव से तेज रफ्तार में ब्लॉक मुख्यालय पंडरिया की ओर जा रहे थे। लोखान नाला मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कुकदूर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019