Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, तीन युवकों की मौके पर मौत

CG Accident
X

CG Accident : धमतरी। जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कुकरेल के पास माकरदोना मोड़ पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : बता दें कि मृतक युवक कांटा कुर्रीडीह गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान डोमेश्वर, कालेश्वर और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। इनमें से एक युवक भारतीय सेना का जवान था, जो छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक धमतरी से अपना काम निपटाकर गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

CG Accident : हादसे के बाद एंबुलेंस 108 से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही कांटा कुर्रीडीह गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019