Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार घायल

CG Accident
X

CG Accident : कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास एनएच-31 पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग खैरागढ़ से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। मृतक की पहचान विजय वर्मा 29 वर्ष निवासी भवनी, जिला खैरागढ़ के रूप में हुई है। दुखद बात यह है कि विजय की शादी को अभी मात्र एक साल ही हुआ था और पहली सालगिरह से ठीक पहले इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

CG Accident : हादसे में घायल लोगों की पहचान तिलेश्वर वर्मा 32 वर्ष निवासी भवनी (खैरागढ़), मकुंदी वर्मा 49 वर्ष, अशोक वर्मा 35 वर्ष निवासी जामुल (भिलाई) और संजय वर्मा 35 वर्ष निवासी बोईरडीह के रूप में हुई है।

CG Accident : घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें तिलेश्वर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019