Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : खुशियां मातम में बदलीं, चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत, 17 घायल

CG Accident
X

CG Accident : कुरुद/बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा एक परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया, जब झलमला-रानीमाई मार्ग पर उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 45 वर्षीय सुरेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं।

CG Accident : इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, भानपुरी निवासी टीकाराम यादव की बेटी के विवाह के बाद परिवार चौथिया कार्यक्रम के लिए डौंडी ब्लॉक के ग्राम ढोर्ररीठमा जा रहा था। करीब 35 लोग पिकअप में सवार थे। शाम करीब 6:30 बजे तालगांव के आगे रानीमाई मोड़ के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। कई यात्रियों ने उसे सावधानी बरतने को कहा, लेकिन उसने रफ्तार कम नहीं की। हादसे के बाद कई लोग सड़क किनारे और झाड़ियों में जा गिरे, जिससे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CG Accident : वाहन में सवार 5 से 10 वर्ष तक के करीब 10 बच्चे बीच में बैठे होने के कारण सुरक्षित बच गए। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि उसने बयान में कहा कि मोड़ पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हुआ। शिशुपाल सिन्हा के अनुसार, वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019