Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, देखें वीडियो

CG Accident
X

CG Accident : जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर में तेज रफ्तार और VIP काफिले की जल्दबाजी ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नेशनल हाईवे-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ।

CG Accident : बताया जा रहा है कि काफिले की फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर आ रही थी और काफिले से पीछे छूट जाने के कारण चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG Accident : उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गाड़ी की तेज रफ्तार साफ नजर आ रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक को घेर लिया।

CG Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019