Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : ड्यूटी पर निकला आरक्षक हुआ हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत...

CG Accident
X

CG Accident

CG Accident : कोरबा। जिले में एक सड़क हादसे में आरक्षक भूपेंद्र कंवर की दर्दनाक मौत हो गई। वह दीपका थाना में पदस्थ थे और नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

CG Accident : बता दें कि आरक्षक भूपेंद्र कंवर बाइक से दीपका थाना जा रहे थे, तभी बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के जावली मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को कटघोरा हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG Accident : मृतक आरक्षक भूपेंद्र कंवर कटघोरा के रहने वाले थे और दीपका थाना में पदस्थ थे। वह अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थे और नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। उनकी मौत से परिवार और सहकर्मी गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019