Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : कोयले से लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटा, दबने से भाई-बहन की मौत

Asian News
CG Accident: Coal-laden trailer goes out of control and overturns on bike, brother and sister die after being crushed.
X

CG Accident: Coal-laden trailer goes out of control and overturns on bike, brother and sister die after being crushed.

CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बलौदा क्षेत्र में कोयले से भरा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उसी वक्त बाइक से घर लौट रहे भाई-बहन उसकी चपेट में आ गए और ट्रेलर के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

CG Accident : मृतकों की पहचान संजय कुर्रे (18) और उसकी बहन अंजुलता कुर्रे (25) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम बीरगहनी के निवासी थे। बताया जा रहा है कि भाई-बहन किसी काम से बलौदा गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर आ रहा ट्रेलर ओवरलोड था।

CG Accident : ग्राम ठडग़ाबहरा और बीरगहनी मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों भाई-बहन ट्रेलर और कोयले के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

CG Accident : बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर के नीचे दबे दोनों शवों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि अंजुलता की शादी करीब एक साल पहले खैजा निवासी मनीष लहरे से हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019