Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : जशपुर बस हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, 6 की मौत, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

CG Accident
X

CG Accident : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

CG Accident : मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल लोगों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

CG Accident : गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही अनमोल बस एजेंसी की यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडा अंबा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में एक बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुट गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019