Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 महिला की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

CG Accident
X

CG Accident : जशपुर। जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में तेज रफ्तार राजधानी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस भीषण हादसे में कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : बता दें कि बस में करीब 23 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कांसाबेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने विशेष ध्यान देने की बात कही है।

CG Accident : पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019