Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल

CG Accident
X

CG Accident : बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी आईटीआई के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।

CG Accident : मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बलौदी निवासी 19 वर्षीय रूपेश चेलक अपनी 21 वर्षीय बहन लासिकी चेलक को लेकर मोटरसाइकिल से अपने जीजा के घर बलौदाबाजार आ रहा था। इसी दौरान आईटीआई सकरी के पास अनियंत्रित हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

CG Accident : यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रूपेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बहन लासिकी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवा चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019