Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : कुदरगढ़ दर्शन से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, 1 श्रद्धालु की मौत, 4 गंभीर

CG Accident
X

CG Accident : सूरजपुर। कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की यात्रा रविवार को एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। बांक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 4 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

CG Accident : सूत्रों के अनुसार बोलेरो में सवार 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन के लिए आए थे। वापस लौटते समय अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में एक युवक ने वहीं दम तोड़ दिया, जबकि अन्य यात्रियों में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 को हल्की चोटें आईं।

CG Accident : हादसे की खबर मिलते ही ओड़गी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी भेजा गया, जहां इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019