Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, पार्टी पर निकले दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, दो मासूमों की मौत

CG Accident
X

CG Accident : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने जन्मदिन के जश्न को काले साए में बदल दिया। वेदांत पटेल का जन्मदिन मनाने निकले छह दोस्तों की कार नेशनल हाईवे-30 पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना गोविंदपुर के पास रामदेव टाइल्स के सामने सुबह करीब 4ः30 बजे हुई। माकड़ी की ओर जाते समय चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार वाहन सीधे पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार नाबालिग फंस गए।

CG Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बर्थडे बॉय वेदांत पटेल और उसके दोस्त युवराज की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायलों का उपचार जारी है। दो मासूमों की मौत से दोनों परिवारों में शोक की लहर है।

CG Accident : पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही वाहन चालक से जुड़े परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019