Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दामाद की मौत, मां-बेटी घायल

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दुगली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सास और नाबालिग साली गंभीर रूप से घायल हो गईं।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर की सुबह मृतक भूतेश्वर साहू (30) अपनी सास गीता बाई साहू (45) और साली कुमारी सीमा साहू (16) के साथ बाइक पर सवार होकर नगरी से एक नहावन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में भूतेश्वर साहू, जो दुर्ग जिले के टेमरी का रहने वाला था, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

CG Accident : वहीं गीता बाई साहू और कुमारी सीमा साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल मां-बेटी चंदनबिरही गांव की निवासी बताई जा रही हैं।

CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019