Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, घायल बच्ची को सीआरपीएफ जवानों ने बचाया

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : जगदलपुर। दरभा ब्लॉक के नेतानार गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद सीआरपीएफ जवानों की तत्परता से बच्ची की जान बचाई जा सकी।

CG Accident : जानकारी के अनुसार ग्रामीण बुधराम नाग अपनी बेटी के साथ बाइक से कांदानार गांव स्थित ससुराल जा रहा था। नेतानार सीआरपीएफ कैंप से कुछ दूरी पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बुधराम नाग को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

CG Accident : घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद सीआरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया। जवानों की त्वरित कार्रवाई से बच्ची की हालत संभली और उसे बाद में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

CG Accident : हादसे की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019