Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : केमिकल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ड्राइवर हिरासत में

CG Accident
X

CG Accident : दुर्ग। जिले के भिलाई में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। शंकर नगर के पास एक केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में जितेंद्र का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, गौतम नगर, खुर्सीपार निवासी जितेंद्र यादव आज सुबह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर खुर्सीपार से छावनी की ओर जा रहे थे। तभी शंकर नगर के पास एक तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र का सिर टैंकर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई।

CG Accident : उनके दोस्त को गंभीर चोटें आईं, और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया और उसे छावनी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019