Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बस्तर फाइटर की मौत, चालक फरार

CG Accident
X

CG Accident : बीजापुर। जिले में एक दुखद सड़क हादसे ने बस्तर फाइटर जवान रामकृष्ण ककेम की जिंदगी छीन ली। कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेवघाट के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण ककेम, जो ग्राम इलमिडी के कसारामपारा के निवासी थे, रविवार सुबह अपनी बाइक से आवापल्ली से बीजापुर की ओर जा रहे थे। महादेवघाट के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकृष्ण की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में बाइक और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति इतनी तेज थी कि जवान को संभलने का मौका तक नहीं मिला। रामकृष्ण बस्तर फाइटर के रूप में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के लिए तैनात थे। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

CG Accident : शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019