Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, पीछे से आए ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

CG Accident
X

CG Accident : महासमुंद। महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बसना थाना क्षेत्र के छुईपाली टोल प्लाजा के पास हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, गौरटेक निवासी परमानंद भोई (60) और उपेश नाग (34) बाइक से NH-53 से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

CG Accident : ट्रक के कुचलने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019