Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक के हुए दो टुकड़े, पिता-पुत्री की गई जान

CG Accident
X

CG Accident : बालोद। जिले के संजारी चौकी क्षेत्र के अछोली गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार पिता और उनकी 10 साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेश नेताम और उनकी 10 वर्षीय बेटी कुमारी नैना नेताम, ग्राम कोड़ेकसा के निवासी थे। सुरेश अपनी बेटी के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान अछोली गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और दो टुकड़ों में बंट गई।

CG Accident : टक्कर के बाद सुरेश नेताम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी नैना को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही संजारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, आरोपी ट्रक ड्राइवर को तत्काल हिरासत में ले लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019