Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस को मारी टक्कर, बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, कई घायल

CG Accident
X

CG Accident : सूरजपुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बनारस जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में 15 लोग घायल हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक यात्री की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, बस रायगढ़ जिले के तमनार से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। गंगापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन पेड़ से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही लटोरी पुलिस चौकी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे।

CG Accident : घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि अन्य की निगरानी में देखभाल की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019