Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन जिंदगियां, महिला और दो बाइक सवारों की मौके पर मौत

CG Accident
X

CG Accident : रायगढ़। जिले के कापू मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। खम्हार के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक पैदल चल रही महिला और दो मोटरसाइकिल सवार शामिल हैं।

CG Accident : जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज दोपहर हुआ जब कार क्रमांक सीजी 13 बीई 1285 तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पहले एक पैदल महिला से टकराई और इसके बाद सामने से आ रही बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

CG Accident : हादसे के बाद कार में सवार दो लोगों में से चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा शुरू किया और फरार चालक की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019