Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG accident: जगदलपुर से रायपुर आ रही बस यात्री बस ने हाइवा को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, कई घायल

CG accident
X

CG accident

CG accident: रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे केंद्री में मंगलवार तड़के जगदलपुर से रायपुर आ रही बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत गई, जबकि कई घायल हुए हैं। घटना घटना सुबह करीब 4:15 बजे की बताई जा रही है।

CG accident: जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस CG 04 E 4060 जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी। अभनपुर के केंद्री गांव के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बलराम पटेल, अजहर अली और बरखा ठाकुर की मौत हो गई है।

CG accident: हादसे में धनीराम सेठिया, गणेश्वर प्रसाद बर्मन, तीजन यादव, भूषण निषाद, सुमन देवी और संध्या कुमार घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अभनपुर के शासकीय अस्पताल भेजा गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019