Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत

CG Accident
X

CG Accident : बालोद। दल्लीराजहरा-बालोद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। जमही टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से बाइक की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। तीनों ग्राम गुजरा के निवासी थे और कुसुमकसा से अपने गांव लौट रहे थे। देर रात जमही के पास खड़ी एक अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों को सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

CG Accident : सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019