Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : ट्रक-कार की भीषण टक्कर में महिला समेत 3 की मौत, एक गंभीर

CG Accident
X

CG Accident : अंबिकापुर। सरगुजा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सकालो जंगल के पास ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी, जबकि कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। सकालो जंगल के पास अचानक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019