Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 की दर्दनाक मौत, चालक फरार

CG Accident: 2 people died tragically in two separate accidents, drivers absconding
X

CG Accident: 2 people died tragically in two separate accidents, drivers absconding

CG Accident : सूरजपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय प्रधान पाठक राकेश मिंज बिश्रामपुर से अपने कुरुवां रोड स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर छत्तीसगढ़ ढाबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल राकेश मिंज को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

CG Accident : वहीं दूसरी घटना लटोरी चौकी क्षेत्र में सामने आई। रघुनाथपुर गंगापुर निवासी 45 वर्षीय महिला शिरोमणि अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से भटगांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। तभी अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर लटोरी बस स्टैंड के पास पीछे से आ रही गिट्टी लोड हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला का सिर वाहन के पिछले पहिए में आ गया और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

CG Accident : दोनों ही घटनाओं के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालकों की तलाश शुरू कर दी गई है। बिश्रामपुर थाना और लटोरी चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019