CG ACB-EOW Raids: पटवारी से RI बने अधिकारियों पर ACB-EOW की रेड, रायपुर, बिलासपुर सहित 20 स्थानों पर छापेमारी

पटवारी से RI बने अधिकारियों पर ACB-EOW की रेड, रायपुर, बिलासपुर सहित 20 स्थानों पर छापेमारी
पटवारी से RI बने अधिकारियों पर ACB-EOW की रेड, रायपुर, बिलासपुर सहित 20 स्थानों पर छापेमारी
CG ACB-EOW Raids: रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने व्यापक स्तर पर छापेमारी शुरू की। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित विभिन्न शहरों में लगभग 20 स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियों की टीमें उन अधिकारियों के ठिकानों पर पहुंची हैं, जो पटवारी से राजस्व निरीक्षक बने हैं।
CG ACB-EOW Raids: जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद में एक साथ छापे जारी हैं। कार्रवाई उन अधिकारियों के घरों और ठिकानों पर की जा रही है, जिन पर पटवारी से आरआई पदोन्नति परीक्षा में अनियमितताओं का लाभ उठाने या भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप होने की बात सामने आई है।


