Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Shri Krishna Janmashtami Celebration : राजधानी रायपुर के ललित महल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम... भक्ति में झूमते नजर आये सिंघानिया बिल्डकॉन के सीएमडी सुबोध सिंघानिया...देखें वीडियो

Shri Krishna Janmashtami Celebration
X

Shri Krishna Janmashtami Celebration

Shri Krishna Janmashtami Celebration : रायपुर : राजधानी रायपुर के ललित महल में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही भव्य और श्रद्धामय माहौल में मनाया गया।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें आरती महाअभिषेक, भजन-कीर्तन, झूलन उत्सव, और हरिनाम संकीर्तन शामिल थे।

श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित की। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने प्रसादम का आनंद भी लिया, जिससे यह आयोजन और भी विशेष बन गया।

इस अवसर पर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सिंघानिया बिल्डकॉन के सीएमडी सुबोध सिंघानिया सहित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से भक्त पहुंचे थे।

इस अवसर पर सिंघानिया बिल्डकॉन के सीएमडी सुबोध सिंघानिया ने कहा-छत्तीसगढ़ में इस दिन का सभी को इंतजार रहता है। ललित महल में भव्य तरीके से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019