Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE Result 2025: परीक्षा के बाद अब छात्रों की निगाहें परिणाम पर टिकीं, मूल्यांकन शुरू...

Dev Verma
CBSE Result 2025
X

CBSE Result 2025

नई दिल्ली। CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। करीब 42 लाख छात्रों ने इस बार देश और विदेश के 8,000 परीक्षा केंद्रों पर 204 विषयों की परीक्षाएं दीं। अब सभी छात्र और उनके अभिभावक CBSE Result 2025 के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

CBSE Result 2025: परीक्षाएं सफल, अब बारी रिजल्ट की

इस साल परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चला। दसवीं की परीक्षा 18 मार्च को समाप्त हुई जबकि बारहवीं की अंतिम परीक्षा साइकोलॉजी विषय के साथ 4 अप्रैल को खत्म हुई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने जानकारी दी कि इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के बावजूद पूरे देश में परीक्षा पूरी तरह निर्बाध और शांतिपूर्ण रही। उन्होंने इसे बोर्ड की मजबूत योजना और प्रबंधन का नतीजा बताया।

CBSE Result 2025: पौने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन जारी

CBSE ने लगभग 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया है, जो परीक्षा के साथ-साथ ही चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा कर रहा है।

CBSE Result 2025: मई के मध्य तक आ सकते हैं परिणाम

हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन संभावना है कि मई के मध्य तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। डॉ. भारद्वाज ने कहा, “छात्रों को थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। जैसे परीक्षाएं समय पर संपन्न हुईं, वैसे ही परिणाम भी समय पर और सटीक रूप से घोषित किए जाएंगे।”

CBSE Result 2025: छात्रों में बढ़ी उम्मीदें और उत्सुकता

जैसे-जैसे मूल्यांकन कार्य आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे छात्रों और उनके परिवारों में उत्सुकता और उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। अब सभी की निगाहें उस दिन पर टिकी हैं जब उनके परिश्रम का फल सामने आएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019