Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE Board Result 2025: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अहम जानकारी...

Dev Verma
CBSE Board Result 2025
X

CBSE Board Result 2025

नई दिल्ली। CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आज समाप्त हो गई हैं, जबकि कक्षा 10वीं के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। इस साल करीब 42 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया, जिसमें 24.12 लाख छात्र कक्षा 10 और 17.88 लाख छात्र कक्षा 12 के थे।

CBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: पिछले 5 वर्षों के पास प्रतिशत

वर्ष कक्षा 10 कक्षा 12
2024 93.60% 87.98%
2023 93.12% 87.33%
2022 94.40% 92.71%
2021 99.04% 99.37%
2020 91.46% 88.78%

CBSE Board Result 2025: पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक पास प्रतिशत 2021 में दर्ज किया गया था, जब कक्षा 10 का पास प्रतिशत 99.04% और कक्षा 12 का 99.37% था। इसके बाद 2022 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 94.40% और कक्षा 12 का 92.71% रहा। 2023 में कक्षा 10 के 93.12% और कक्षा 12 के 87.33% छात्र उत्तीर्ण हुए।

CBSE Board Result 2025: उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक
CBSE नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र एक-दो अंकों से फेल होता है, तो बोर्ड अपने विवेक पर ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019