Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE Board Exams : CBSE 10वीं बोर्ड में बड़ा बदलाव, अब साल में दो बार होगी परीक्षा, 2026 से लागू होगी नई व्यवस्था

CBSE Board Exams
X

CBSE Board Exams

CBSE Board Exams : नई दिल्ली: देशभर के छात्रों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। इस नए फैसले के तहत अब छात्र वर्ष में दो बार परीक्षा दे सकेंगे—पहली परीक्षा फरवरी में और दूसरी मई में आयोजित होगी।

CBSE Board Exams : परीक्षा में सुधार का मिलेगा अवसर

CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस बदलाव की पुष्टि करते हुए बताया कि बोर्ड ने दो परीक्षा मॉडल को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य छात्रों को पुनः प्रयास का मौका देना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और परीक्षा के तनाव को कम करना है।

CBSE Board Exams : पहली परीक्षा अनिवार्य, दूसरी वैकल्पिक

नई प्रणाली के अनुसार, पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, जबकि छात्र दूसरी परीक्षा में अपनी इच्छा से भाग ले सकते हैं यदि वे अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या सुधार करना चाहते हैं। दोनों परीक्षाओं में से जिस परीक्षा में अधिक अंक होंगे, वही स्कोर छात्र के फाइनल रिजल्ट में जोड़ा जाएगा। इससे छात्रों को केवल एक मौके पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

CBSE Board Exams : छात्रों पर से दबाव होगा कम

इस फैसले से परीक्षा का दबाव कम होगा, और छात्र कम तनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। बोर्ड का यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विज़न के अनुरूप है, जिसमें परीक्षा प्रणाली को लचीला और छात्र-हितैषी बनाने पर जोर दिया गया है।

CBSE Board Exams : शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी कदम

CBSE का यह फैसला न सिर्फ छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था में एक सकारात्मक और क्रांतिकारी बदलाव भी लेकर आएगा। इससे छात्रों को सफलता के लिए एक अतिरिक्त अवसर मिलेगा और वे बेहतर योजना के साथ अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019