Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने 10वीं-12वीं के लिए स्पेशल एग्जाम शेड्यूल जारी, इन छात्रों को मिलेगा मौका

CBSE
X

CBSE

CBSE: नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेष परीक्षा की तारीखें घोषित की हैं। शेड्यूल cbse.gov.in पर जारी किया गया है। 10वीं की परीक्षाएं 7 से 11 अप्रैल तक होंगी, वहीं 12वीं की परीक्षा 11 अप्रैल को होगी।

परीक्षा एक शिफ्ट में

सीबीएसई के मुताबिक, परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक एक शिफ्ट में होंगी। छात्रों को 10 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। इनके लिए अलग एडमिट कार्ड जारी होंगे।


10वीं का शेड्यूल

7 अप्रैल: अंग्रेजी, हिंदी ‘ए’, फ्रेंच
8 अप्रैल: विज्ञान
9 अप्रैल: सामाजिक विज्ञान, मल्टी स्किल कोर्स
11 अप्रैल: हिंदी ‘बी’, संस्कृत

12वीं का शेड्यूल

11 अप्रैल: अंग्रेजी कोर, केमिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन, हिंदी इलेक्टिव/कोर

रेग्युलर एग्जाम खत्म

10वीं की नियमित परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलीं, जबकि 12वीं की 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक होंगी। 44 लाख छात्र शामिल हुए। रिजल्ट मई के अंत में संभावित है।

अप्रैल में छुट्टियां

अप्रैल में 7 दिन की छुट्टियां होंगी। पूरी लिस्ट cbse.gov.in पर देखें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019