Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CBI Raid : ताज होटल में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, SDI समेत 4 डाककर्मी रंगे हाथों गिरफ्तार

CBI Raid
X

CBI Raid : बीजापुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बीजापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात ताज होटल में छापा मारा। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। सीबीआई टीम ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

CBI Raid : पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) शास्त्री कुमार पैंकरा के अलावा मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई रात करीब 8.30 बजे की गई, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CBI Raid : छापेमारी के बाद सीबीआई की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डाक विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल सीबीआई की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है, वहीं जांच के दायरे में और नाम सामने आने की भी संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019