Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

The Kerala Story 2 को सीबीएफसी की मंजूरी, इंटिमेट सीन्स पर चली कैंची, 16 कट के बाद मिली हरी झंडी

Asian News
The Kerala Story 2
X

The Kerala Story 2

मुंबई। फिल्म The Kerala Story 2 को लेकर विवाद के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड Central Board of Film Certification ने इसे यूए 16 प्लस प्रमाणपत्र के साथ पास कर दिया है। हालांकि बोर्ड ने फिल्म में कुल 16 कट्स और कई संशोधन करने के निर्देश दिए हैं।

The Kerala Story 2 : किन दृश्यों में किए गए बदलाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में दिखाए गए किसिंग दृश्य और रेप सीन को लगभग 50 प्रतिशत तक कम किया गया है। लिप लॉक सीन को 7 सेकेंड छोटा किया गया, जबकि रेप से जुड़ा दृश्य करीब 20 सेकेंड घटाया गया है।
इसके अलावा, महिला को थप्पड़ मारने और सिर पर प्रहार वाले दृश्यों को भी लगभग 2 सेकेंड कम किया गया है। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने वाले सीन में भी संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने तीन संवादों में बदलाव और एक शब्द को म्यूट करने को भी कहा है।

The Kerala Story 2 : डिस्क्लेमर जोड़ना अनिवार्य

फिल्म निर्माताओं को स्पष्ट डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा गया है, जिसमें यह उल्लेख होगा कि फिल्म किसी सच्ची घटना पर आधारित नहीं है। यह डिस्क्लेमर 2 मिनट 3 सेकेंड तक स्क्रीन पर दिखाया जाएगा और इसमें वॉइस ओवर भी शामिल होगा।
साथ ही पूरी स्क्रिप्ट संवादों सहित जमा करने और फिल्म में एक नाबालिग कलाकार को कास्ट करने के लिए सहमति पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

The Kerala Story 2 : फिल्म की रनटाइम और रिलीज

सभी संशोधनों के बाद फिल्म का रनटाइम 131 मिनट 24 सेकेंड यानी लगभग 2 घंटे 11 मिनट तय किया गया है।
फिल्म की प्रस्तावित रिलीज तारीख 27 फरवरी 2026 है। हालांकि कुछ संगठनों द्वारा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित याचिका पर निर्णय से पहले उच्च न्यायालय ने फिल्म का अवलोकन किया है।

The Kerala Story 2 : स्टार कास्ट और निर्माण

फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इसमें अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण रविचंद नल्लपा, आशिन ए शाह और विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि लेखन कार्य विपुल अमृतलाल शाह और अमरनाथ झा ने संभाला है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019