Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada: कनाडा में बीच हवा में टकराए दो विमान, भारतीय छात्र पायलट समेत दो की मौत

Canada
X

Canada

Canada: नई दिल्ली/विनिपेग। कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली विमान दुर्घटना में भारतीय छात्र पायलट श्रीहरि सुकेश की मौत हो गई। यह हादसा मैनिटोबा के स्टीनबैक इलाके में उस समय हुआ जब दो छोटे ट्रेनिंग विमान हवा में आपस में टकरा गए। इस टक्कर में कनाडा की छात्रा सावाना मे रोयेस की भी जान चली गई।

टेकऑफ-लैंडिंग अभ्यास के दौरान हुआ हादसा

दोनों पायलट हार्व्स एयर फ्लाइट ट्रेनिंग स्कूल के छात्र थे और गुरुवार सुबह टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे। संस्थान के प्रमुख एडम पेनर के अनुसार, यह टक्कर उस समय हुई जब दोनों विमान लैंडिंग स्ट्रिप की ओर लौट रहे थे। दोनों विमान एकल इंजन वाले थे और टकराने के बाद सीधे जमीन पर गिर पड़े।

धमाके और धुएं से दहला इलाका

स्थानीय निवासी नथानिएल प्लेट ने बताया कि उसने तेज धमाका और फिर काले धुएं का बड़ा गुबार उठते देखा। जब बचाव दल मौके पर पहुंचा तो दोनों विमानों का मलबा बिखरा हुआ था और पायलटों के शव उसी से बरामद किए गए।

भारतीय दूतावास परिवार के संपर्क में

भारतीय वाणिज्य दूतावास, टोरंटो ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है और बताया कि वे श्रीहरि सुकेश के परिजनों और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। दूतावास ने आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

सावाना भी थीं पायलट बनने की राह पर

कनाडाई छात्रा सावाना मे रोयेस भी अपने पायलट पिता की राह पर चलने का सपना देख रही थीं। वे अत्यंत प्रेरित और समर्पित प्रशिक्षु पायलट थीं। यह दुर्घटना उनके सपनों को अधूरा छोड़ गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019