Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Maa Matangi dham dhamtari: मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूजा-अर्चना कर की प्रदेश के खुशहाली की कामना, डॉ. प्रेम साई महाराज से लिया आशीर्वाद

Maa Matangi dham dhamtari: मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूजा-अर्चना कर की प्रदेश के खुशहाली की कामना, डॉ. प्रेम साई महाराज से लिया आशीर्वाद
X

Maa Matangi dham dhamtari: धमतरी। वन मंत्री केदार कश्यप अपने धमतरी प्रवास के दौरान शनिवार को जी.जाम गांव स्थित पवित्र मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने मां मातंगी, मां छिन्नमस्ता एवं मां बगलामुखी के दिव्य दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Maa Matangi dham dhamtari: उनके धाम आगमन पर पूज्य पीठाधीश्वर परम डॉ. प्रेम साई महाराज ने वन मंत्री का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान धर्म, संस्कृति, समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने धाम में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Maa Matangi dham dhamtari: इस अवसर पर पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई महाराज ने वन मंत्री के उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए मां भगवती से मंगलकामना की। डॉ. प्रेम साई ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आध्यात्मिक स्थलों से जुड़ाव समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक बेनर्जी भी उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019