Cabinet Meeting PM Residence : पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कैबिनेट बैठक, सुरक्षा मामलों पर मंथन जारी...

PM Modi Meeting
PM Modi Meeting
Cabinet Meeting PM Residence : नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सुरक्षा मामलों पर एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक पीएम आवास में जारी है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद हैं। ऐसी स्थिति में यह माना जा रहा है कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रही है।

Cabinet Meeting PM Residence : पीएम मोदी की अगुवाई में आंतकी हमलों के खिलाफ कड़ा रुख
इससे पहले उरी में सेना के कैंप पर हुए हमले के बाद भी पीएम मोदी ने ऐसी ही एक बैठक बुलाई थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया था। इसी तरह पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद भी एक बैठक हुई थी, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इसलिए इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार आतंकियों के खिलाफ कोई कड़ा कदम उठा सकती है।

Cabinet Meeting PM Residence : रावलकोट की तबाही की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम हमले की साजिश पाकिस्तान के रावलकोट में रची गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में रावलकोट को निशाना बनाने का प्लान तैयार किया जा सकता है। ऐसे में देशभर के नागरिकों को सरकार के फैसले का इंतजार रहेगा।
Cabinet Meeting PM Residence : क्या हुआ पहलगाम में?
मंगलवार दोपहर, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। यह हमला उस वक्त हुआ जब बैसरन घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के लोग शामिल थे। इसके अलावा नेपाल और यूएई के एक-एक नागरिक और 2 स्थानीय लोग भी हमले का शिकार बने।

Cabinet Meeting PM Residence : मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम हमले में तीन विदेशी और दो स्थानीय आतंकियों का हाथ था। सूत्रों के अनुसार, इस हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से ऑपरेट करता है। खालिद का ठिकाना रावलकोट बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, सैफुल्लाह खालिद ने एक महीने पहले ही हमले की चेतावनी दी थी और 2019 में एक वायरल वीडियो में उसने कहा था कि कश्मीर मुद्दे को ठंडा नहीं पड़ने देना चाहिए। इस वीडियो को देखते हुए, पहलगाम हमले के पीछे सैफुल्लाह खालिद को ही मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है।
Cabinet Meeting PM Residence : सरकार का कड़ा रुख और संभावित सैन्य एक्शन
इन घटनाओं के बाद यह स्पष्ट है कि भारतीय सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपना कड़ा रुख बनाए हुए है और आतंकियों के खिलाफ किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए कठोर कदम उठा सकती है। अब सबकी नजरें इस बैठक के बाद उठाए गए अगले कदम पर हैं।


