Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cabinet Meeting : 10 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई मुद्दों पर हो सकते हैं फैसले

Cabinet Meeting
X

Cabinet Meeting

Cabinet Meeting : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अगली बैठक शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11ः30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रदेश के किसानों से जुड़ा बड़ा निर्णय धान खरीदी की तारीख तय करने पर चर्चा होने की संभावना है।

Cabinet Meeting : सूत्रों के अनुसार, सरकार 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का निर्णय ले सकती है। इसके अलावा बैठक में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों, उनकी मांगों और सेवा शर्तों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही आगामी राज्योत्सव 2025 की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम प्रबंधन पर भी चर्चा प्रस्तावित है। गौरतलब है कि इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितंबर को हुई थी, जिसमें प्रशासनिक और वित्तीय मामलों पर कई अहम निर्णय लिए गए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019