Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Stock Market Rally: सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,350 के पार; 6 कारोबारी दिनों में बाजार में करीब 5,500 अंकों की तेजी

Stock Market Rally: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी को झटका लगने के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी। सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,350 के पार पहुंचा।

Stock Market Rally: सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,350 के पार; 6 कारोबारी दिनों में बाजार में करीब 5,500 अंकों की तेजी
X

नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 5 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछलकर 78,700 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी करीब 400 अंक की बढ़त के साथ 24,350 के स्तर को पार कर गया। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद वैश्विक बाजारों में बने सकारात्मक माहौल का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया।

शेयर बाजार में तेजी का यह लगातार छठा कारोबारी सत्र है। 28 अक्टूबर को सेंसेक्स 73,246.03 अंक पर बंद हुआ था। गुरुवार सुबह यह 78,700 के पार पहुंच गया। इस तरह छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स करीब 5,500 अंक चढ़ चुका है।

अमेरिकी चुनाव और कच्चे तेल ने बढ़ाया बाजार का भरोसा

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से वहां राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत मिले हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि इससे अमेरिका की व्यापार और विदेश नीति में कुछ नरमी आ सकती है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया है।

इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार खरीदारी से भारतीय शेयर बाजार को समर्थन मिला है। बुधवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में करीब 7,284 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की थी।

इस साल की बड़ी तेजी में शामिल

इससे पहले 15 अक्टूबर को सेंसेक्स 1,533 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं 8 अप्रैल को सेंसेक्स में 2,946 अंकों की तेजी दर्ज की गई थी, जो इस साल की सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019