Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; निफ्टी 24 हजार के नीचे

बाजार में बिकवाली की मुख्य वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और वैश्विक बाजारों में

Share Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; निफ्टी 24 हजार के नीचे
X



Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 2 सितंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 373.93 अंक गिरकर 76,570.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 808 अंक तक टूट गया था। निफ्टी भी 141.35 अंक की गिरावट के साथ 23,914.45 पर बंद हुआ।

रुपया भी कमजोर हुआ

डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 94.97 के अस्थायी स्तर पर बंद हुआ। बाजार में बिकवाली की मुख्य वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और वैश्विक बाजारों में कमजोरी रही। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी चिंताओं ने निवेशकों की परेशानी बढ़ाई।

कच्चा तेल 95 डॉलर के पार

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 0.40% बढ़कर 95.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में तेजी से निवेशकों ने जोखिम वाले शेयरों से दूरी बनाई।

इन शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स के प्रमुख गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस शामिल रहे। वहीं अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और टाइटन बढ़त के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजार भी दबाव में

वैश्विक स्तर पर भी बाजारों में बिकवाली रही। कोस्पी करीब 4% और निक्केई 2.85% तक टूटा। विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया का तनाव और महंगा कच्चा तेल फिलहाल भारतीय बाजार के लिए बड़ी चिंता बने हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019