Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, सेंसेक्स में मामूली गिरावट; निफ्टी 23,270 पर बंद

सेंसेक्स लाल निशान में, निफ्टी में बढ़त...

Share Market: शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, सेंसेक्स में मामूली गिरावट; निफ्टी 23,270 पर बंद
X

Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी बढ़त बनाए रखने में सफल रहा। क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के बाद सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 में 53 अंक की तेजी रही और यह 23,270.60 पर पहुंच गया।

इंडिया VIX में करीब 7% की गिरावट

बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX करीब 7% गिरकर बंद हुआ। इससे कारोबारी सत्र में निवेशकों की घबराहट कम होने का संकेत मिला। ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली।

HDFC लाइफ में 5% से ज्यादा तेजी

गुरुवार को कई बड़े शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई। HDFC लाइफ 5.05% की तेजी के साथ सबसे आगे रहा। TMPV 4.49%, SBI लाइफ 4.06% और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 3.07% चढ़े। BHEL में 2.51% और इंडिगो में 2.36% की बढ़त रही।

टाटा स्टील और जियो फाइनेंशियल भी चढ़े

टाटा स्टील 2.34% और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 1.98% मजबूत हुए। इटर्नल 1.69%, श्रीराम फाइनेंस 1.63% और एशियन पेंट्स 1.55% बढ़े। मारुति, टाटा कंज्यूमर और सिप्ला में भी खरीदारी रही।

मिडकैप-स्मॉलकैप में भी तेजी

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.92% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.71% चढ़ा। 2,480 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,487 शेयरों में गिरावट रही। रियल्टी और फार्मा में 1.5% से ज्यादा तेजी रही। मीडिया, ऑटो और मेटल इंडेक्स भी मजबूत रहे।

बैंकिंग-IT शेयरों पर दबाव

दूसरी ओर ONGC, टाइटन, HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोल इंडिया में गिरावट रही। बैंकिंग और IT इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बाजार पर अमेरिकी फेड के ब्याज दर संबंधी फैसले का भी असर रहा। फेड ने 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019