Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

शेयर बाजार में मुकेश अंबानी का बड़ा धमाका, Jio Platforms की बंपर लिस्टिंग से टाटा ग्रुप पीछे छूटा, रिलायंस बना देश का नंबर-1 कॉरपोरेट ग्रुप

Jio Platforms की बंपर लिस्टिंग के बाद Reliance ग्रुप ने टाटा को पीछे छोड़ा। रिलायंस देश का सबसे बड़ा और नंबर-1 कॉरपोरेट ग्रुप बन गया है।

शेयर बाजार में मुकेश अंबानी का बड़ा धमाका, Jio Platforms की बंपर लिस्टिंग से टाटा ग्रुप पीछे छूटा, रिलायंस बना देश का नंबर-1 कॉरपोरेट ग्रुप
X

मुंबई। शेयर बाजार में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप ने एक नया इतिहास रच दिया है। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms) की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत के साथ ही रिलायंस ग्रुप ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में टाटा ग्रुप (Tata Group) को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही रिलायंस देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों और ग्रुप्स की लिस्ट में नंबर-1 के सिंहासन पर काबिज हो गया है।

12.50 लाख करोड़ के पार पहुंचा जियो का मार्केट कैप

बुधवार, 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर 21% से ज्यादा के प्रीमियम के साथ 1358 रुपए पर लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 1119 रुपए था। शानदार लिस्टिंग के दम पर कंपनी का मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है।

इसके साथ ही जियो ने सीधे 10 लाख करोड़ से अधिक मार्केट कैप वाले देश के चुनिंदा 'एलीट क्लब' में धमाकेदार एंट्री मार ली है। अब यह अपनी पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बाद देश की दूसरी सबसे वैल्युएबल लिस्टेड कंपनी बन गई है, जबकि एयरटेल तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

30.5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंची रिलायंस ग्रुप की वैल्यू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर बाजार में लिस्टेड रिलायंस ग्रुप की सभी कंपनियों की संयुक्त मार्केट वैल्यू अब 30.5 लाख करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच चुकी है।

रिलायंस के कुल वैल्यूएशन में आरआईएल की हिस्सेदारी करीब 53% और अकेले जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी 42% है।

वित्त वर्ष 2026 में जियो प्लेटफॉर्म्स को 30,049 करोड़ रुपए का तगड़ा मुनाफा हुआ है, जबकि इसका कुल रेवेन्यू 1.5 लाख करोड़ रुपए और इबिट्डा मार्जिन 52% रहा है।

टाटा ग्रुप अब दूसरे नंबर पर, टीसीएस की हिस्सेदारी सबसे अहम

सालों से कॉरपोरेट मार्केट-कैप लीग टेबल में टॉप पर काबिज रहने वाला टाटा ग्रुप अब दूसरे स्थान पर आ गया है। टाटा ग्रुप के कंबाइंड वैल्यूएशन में टीसीएस (TCS) की सबसे बड़ी यानी करीब 37% हिस्सेदारी है। इसके अलावा टाइटन (16%), टाटा स्टील (9%) और ट्रेंट-टाटा मोटर्स (6% से ज्यादा) का योगदान इस पोर्टफोलियो में अहम है। बहरहाल, जियो की इस एंट्री से भारतीय शेयर बाजार और टेलीकॉम सेक्टर में एक नया भूचाल आ गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019