Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बस और कार की जबरदस्त टक्कर, 4 की मौत, कई घायल...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बस और कार की जबरदस्त टक्कर, 4 की मौत, कई घायल...
X

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बस और कार की जबरदस्त टक्कर, 4 की मौत, कई घायल…

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। हादसा गांदरबल के गुंड कांगन इलाके में हुआ, जब एक टोयोटा एटियोस कार की जोरदार टक्कर एक बस से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलट गई थी, जिसमें कई यात्री फंस गए थे। बचाव दल ने मशक्कत के बाद फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो की हालत नाजुक
डॉ. अर्शिद रसूल बाबा ने जानकारी दी कि अस्पताल में 21 घायलों को लाया गया था, जिनमें से चार ने दम तोड़ दिया। बाकी 17 लोग घायल हैं, जिनमें से 11 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, जबकि 5-6 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लगातार हो रहे हैं हादसे
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार, 22 मार्च को भी रामबन इलाके में एक लोड कैरियर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में जान गंवाने वाले इरशाद अहमद और सेवा सिंह सब्जियां लेकर अपने गांव उखराल पोगल-परिस्तान जा रहे थे, तभी जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बैटरी चश्मा के पास यह दर्दनाक घटना घटी।

इन लगातार हो रहे हादसों ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019